सीधी

Sidhi Education Exhibition: कलेक्टर ने देखे टीचर्स के जबरदस्त मॉडल, ‘Star Teacher’ बनाने की बात

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi Education Exhibition: जिले में आयोजित में इस बार शिक्षकों के नवाचार और क्रिएटिव टीचिंग मॉडल चर्चा का विषय बन गए। टाटा कॉलेज में आयोजित इस प्रदर्शनी का कलेक्टर विकास मिश्रा ने निरीक्षण किया और कई मॉडल्स को देखकर संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ कहा कि अगर शिक्षक नए तरीकों से पढ़ाएंगे, तो बच्चों की समझ और सीखने की क्षमता दोनों तेजी से बढ़ेंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे practical और आसान बनाना जरूरी है।

‘Star Teacher’ बनाने पर जोर कलेक्टर ने समर्पित शिक्षकों को पहचान देने की बात करते हुए कहा कि जो शिक्षक कठिन परिस्थितियों में भी लगातार बेहतर काम कर रहे हैं, उन्हें “Star Teacher” जैसे सम्मान दिए जाने चाहिए। इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

प्रारंभिक शिक्षा सुधार पर फोकस उन्होंने आंगनवाड़ी और स्कूलों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की जरूरत बताई। कलेक्टर का कहना था कि अगर शुरुआती शिक्षा मजबूत होगी, तो आगे बच्चों का प्रदर्शन अपने आप बेहतर होगा।

प्रदर्शनी में दिखा इनोवेशन प्रदर्शनी में शिक्षकों ने अलग-अलग टीएलएम मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें बच्चों को आसान भाषा और तरीके से पढ़ाने के लिए तैयार किया गया था। कलेक्टर ने हर मॉडल को समझा और शिक्षकों को ऐसे प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। छात्रों ने भी इस प्रदर्शनी में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button