सीधी

सिहावल: रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर क्षेत्रीय विधायक ने दिए निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल, सीधी: दिनांक 16 अप्रैल 2025 को सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने की। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के समुचित संचालन और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

विधायक श्री पाठक ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अस्पतालों में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे किसी भी मरीज को इलाज के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में निरंतर विद्युत आपूर्ति और बेहतर वाटर सप्लाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

भवन मरम्मत एवं साफ-सफाई पर जोर

 

विधायक ने लोक निर्माण विभाग को अस्पताल भवन की पुताई, फर्श मरम्मत एवं शौचालय की स्थिति सुधारने के लिए पत्र लिखकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता और शौचालयों को उपयोग योग्य बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

जनहित में लिए गए फैसले

 

बैठक में मरीजों को समुचित औषधियों की उपलब्धता, उपचार में गुणवत्ता और जरूरतमंद वाहनों की मरम्मत के विषय में भी चर्चा की गई। तय किया गया कि शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को हर मरीज तक पहुंचाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कंप्यूटर और प्रिंटर की खरीदी का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

 

विधायक ने दिया शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का भरोसा

 

विधायक श्री पाठक ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं और सेवाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण

 

इस बैठक में एसडीएम सिहावल श्री एस. पी. मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत श्री रविशंकर मिश्र, बीएमओ डॉ. संजय पटेल, अशोक शुक्ला, फजल हमीद, गजराज सिंह सहित रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button