सीधी

जनसुनवाई का सिलसिला जारी, पुलिस अधीक्षक ने 120 से अधिक शिकायतें सुनी

ar 728 ad
AR News Live

सीधी, 15 अप्रैल 2025: आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है। हर मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई में आज पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

आज आयोजित जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 120 फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से जमीनी विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामले शामिल रहे।

 

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायतकर्ता को संबंधित थाना प्रभारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद कराने की व्यवस्था की, जिससे उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों का समयबद्ध और वैधानिक समाधान सुनिश्चित करें।

 

इस जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, यातायात निरीक्षक रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक आर.एल. साकेत, थाना कोतवाली से उनि गंगा सिंह मार्को, थाना जमोड़ी से सउनि बीरभान साकेत, महिला थाना से सउनि अशोक बंसल सहित कार्यालयीन स्टाफ सभागार में मौजूद रहे। वहीं अन्य थाना व चौकी प्रभारी वीडियो कॉल के माध्यम से इस जनसुनवाई में शामिल हुए।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button