सीधी

सीधी में ईडी की दबिश से हड़कंप, कारोबारी और ग्रामीण क्षेत्र के ठिकानों पर जांच

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में शुक्रवार अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। केंद्रीय एजेंसी ने शहर के शास्त्री नगर स्थित एक स्टोन क्रेशर कारोबारी के ठिकाने तथा कमर्जी थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में एक अन्य स्थान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही दिनभर जिले में चर्चाओं का दौर चलता रहा।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह-सुबह पूरी गोपनीयता के साथ संबंधित स्थानों पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का परीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जांच के दौरान संबंधित परिसरों में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की।

कार्रवाई के उद्देश्य और जांच के दायरे को लेकर पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि देर शाम तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, जिससे जांच से जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं हो सकी।

जिले में केंद्रीय जांच एजेंसी की अचानक हुई इस कार्रवाई ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब सभी की निगाहें ईडी की आधिकारिक जानकारी और जांच के अगले चरण पर टिकी हुई हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button