ब्रेकिंग न्यूज़

परम्परागत लोकनृत्य के साथ बहरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य अभिनंदन

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर सीधी जिले के बहरी पहुँचे, जहाँ विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में सहभागिता हेतु उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री के बहरी आगमन पर हेलीपैड पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री दिलीप जायसवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक देवसर श्री राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, पूर्व विधायक श्री रामलल्लू वैश्य, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हेलीपैड पर रीवा संभाग आयुक्त श्री बीएस जामोद, आईजी श्री गौरव राजपूत, कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत परम्परागत आदिवासी सैला एवं गुदुमबाजा लोकनृत्य के माध्यम से किया गया। लोकसंस्कृति से जुड़े इस स्वागत ने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह से भर दिया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button