जिला अधिवक्ता संघ बजा चुनावी बिगुल

रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी l जिला अधिवक्ता संघ निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा साझा की गई जानकारी
सीधी के पदाधिकारियो और कार्यकारिणी सदस्यो के नवीन चुनाव वर्ष 2025-2027 के लिये दिनांक 14 जुलाई 2025 समय 12.00 बजे से 4.00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र विभिन्न पदो के लिये कुल 11 अभ्यार्थियो ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
अध्यक्ष पद के लिये वर्तमान अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बघेल, अरविन्द शुक्ला, शत्रुधन तिवारी, महेन्द्र सिंह चैहान इसी तरह से उपाध्यक्ष पद के लिये अनिल कुमार द्विवेदी, श्रीमती स्नेहलता तिवारी, सचिव पद के लिये रवीन्द्र गौतम, जयप्रताप सिंह चैहान कोषाध्यक्ष पद के लिये रोहिणी प्रसाद पटेल, पुस्तकाध्यक्ष पद के लिये रमेश चन्द्र श्रीवास्ताव, भरत भूषण परासर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया कुल 11 अभ्यर्थियो नाम निर्देशन पत्र भरने की अन्तिम तारीख 15 जुलाई 2025 को समय 12.00 बजे से 4.00 बजे तक पूर्व से नियत है। नाम निर्देशन पत्रो की जांच दिनांक 17 जुलाई 2025 को स्कुटनी होगी अवश्यकता पडने पर मतदान दिनांक 30 जुलाई 2025 को सुबह 10.00 बजे से 5.00 बजे तक मतदान किया जायेगा दिनांक 31 जुलाई 2025 को मतपत्रो की गिनती की जायेगी चुनाव सम्बन्धी कार्यवाही न्यायालय पर्यवेक्षक शैलेन्द्र वर्मा सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर की निगरानी मे सम्पन्न किया जा रहा है ओमप्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचन अधिकारी।




