क्राइम

रेत माफिया पर बड़ा प्रहार: पांच हाइवा वाहन जब्त

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी अवैध रेत परिवहन कार्रवाई के तहत प्रशासन ने दो दिवसीय संयुक्त अभियान चलाकर पांच हाइवा वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में की गई।

17 और 18 फरवरी 2026 की रात्रि खनिज एवं पुलिस के संयुक्त दल ने सघन जांच अभियान चलाया। ग्राम पथरौला, तहसील मड़वास में तीन वाहन—एक बिना नंबर का हाइवा (चेसिस क्रमांक MAT448181G3H1926), MP53ZG6670 तथा MP53HA2379—रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी को जब्त कर पुलिस चौकी पथरौला में खड़ा कराया गया।

इसी प्रकार ग्राम खाम्ह, तहसील गोपद बनास में दो अन्य हाइवा वाहन (MP17ZG3011 एवं MP53HA2337) अवैध परिवहन करते पकड़े गए, जिन्हें थाना कोतवाली सीधी में सुरक्षित रखा गया है।

वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनिज नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। बिना नंबर प्लेट वाले वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अलग से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विस्तृत जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button